मैत्रायणी योगिनी के निर्वाण दिवस पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पीड़ित मानवता को समर्पित बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, श्रीकुंड शिवाला (वाराणसी) द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत माँ मैत्रायणी योगिनी के निर्वाण दिवस (13 जनवरी) के अवसर पर मोहम्मदी क्षेत्र में गरीब एवं वंचित लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान नितिन मिश्रा ने कहा कि भीषण शीत लहर के इस दौर में जरूरतमंदों को ठंड से बचाने हेतु कंबल वितरण से बड़ा सेवा कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है और इसी संकल्प के तहत इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते हैं। इस अवसर पर अवनीश अग्निहोत्री, अशोक चतुर्वेदी, नितिन मिश्रा, रुस्तम कुमार, निकुंज रस्तोगी, श्याम भारद्वाज सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संस्था द्वारा भविष्य में भी समाज के गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए ऐसे सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *