Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा आयोजित हुआ नेत्र शिविर
LAKHIMPUR KHERI NEWS: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्रालय की ओर से गरीब छात्रों के लिए निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कस्बे के भारतीय इंटर कालेज में किया गया जिसमें प्रथम दिवस में कुल इक्यासी बच्चों ने अपने आंखों की जांच कराई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत मैगलगंज कस्बे के भारतीय इंटर कालेज में निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि मकरसंक्रांति के घोषित अवकाश के चलते पंजीकृत छात्रों की संख्या कम रही। लेकिन सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए छुट्टी होने के बावजूद भी कैंप के प्रथम दिन इक्यासी बच्चों ने पंजीकरण कराने के साथ-साथ आंखों की निशुल्क जांच भी कराई। दिल्ली की चलकर आयी डाक्टरों की प्रशिक्षित टीम के द्वारा बच्चों की आंखों की जांच की गई। टीम में मौजूद चिकित्सक अंकित दास ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की निःशुल्क आंखों की जांच की जा रही है।यदि किसी बच्चे को चश्मा आदि की जरूरत होगी, तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा निःशुल्क बच्चों को चश्मा इत्यादि उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान टोल प्लाजा मैनेजर बृजेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत इस तरीके के शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिसमें निर्धन बच्चें निशुल्क आंखों की जांच की जा सके। वही प्लाजा मैनेजर रामू सिंह ने बताया कि प्रथम दिवस विद्यालय में अवकाश था, लेकिन फिर भी छात्रों ने नेत्रों का परीक्षण कराया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम में नेत्र विशेषज्ञ डा अंकित दास, सूरज सरकार, यजूल मलिक मौजूद रहे।