वॉलीवाल प्रतियोगिता में रेहुआ लालगंज की टीम बनी विजेता

PRATAPGARH NEWS: मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर विकासखण्ड सांगीपुर क्षेत्र के रेहुआ लालगंज में पारंपरिक मेला व वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने खरीददारी के साथ ही फास्टफूड, चाट, जलेबी आदि का आनन्द उठाया। वहीं वालीवाल प्रतियोगिता में रेहुआ लालगंज, बलीपुर, पूरे वल्दी अगई एवं रायपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला रेहुआ लालगंज व रायपुर के बीच खेला गया। जिसमें रेहुआ लालगंज की टीम ने रोमांचक मुकाबले मे 2-1 से जीत हासिल की। आयोजन समिति के पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह ने समाजसेवी दीपक सिंह के साथ विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामजी, धीरज सोनी, रमेश, सचिन, शैलेन्द्र सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *