Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश
FATEHPUR NEWS: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर फतेहपुर में आकांक्षा टीवीएस की ओर से खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बिंदकी के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आकांक्षा टीवीएस के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी वीरेंद्र सिंह ने मकर संक्रांति के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व दान, पुण्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण इस पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है तथा इस दिन सुपाच्य भोजन करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। वहीं पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने भी उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया। खिचड़ी भोज में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिससे आयोजन उत्सवपूर्ण और सफल रहा।