Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

श्रद्धालुओं में दिखा सेवा भाव
FATEHPUR NEWS: मकर संक्रांति के अवसर पर शहर स्थित सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में पावर ग्रिड फतेहपुर की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों द्वारा परंपरागत रूप से खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
खिचड़ी भोज का आयोजन प्रातः 10 बजे से देर शाम तक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सेवा भावना की सराहना की। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि मकर संक्रांति दान, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व है। इसी भावना के साथ पूर्व सैनिक हर वर्ष यह आयोजन करते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को प्रसाद के माध्यम से सेवा का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है, और इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खिचड़ी भोज के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूर्व सैनिकों एवं पावर ग्रिड कर्मियों द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के आयोजकों में एस.एस. पांडेय, रामेश्वर सिंह, जगनंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, ए.के. दीक्षित, विजय कुमार, राजू कुमार, राजेंद्र सिंह सहित पावर ग्रिड फतेहपुर के अन्य कर्मचारी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहयोग किया।