खखरेरू कस्बे में उदय कंप्यूटर एंड डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ

डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
FATEHPUR NEWS: जनपद के खखरेरू नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खखरेरू कस्बे में गुरुवार को उदय कंप्यूटर एंड डिजिटल सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों को डिजिटल सेवाओं की एक नई सुविधा उपलब्ध हो गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि डिजिटल सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के लोगों को सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि उदय कंप्यूटर एंड डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र, बैंकिंग सेवाएं, आधार से जुड़ी सुविधाएं, शिक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आम जनता को समय और धन दोनों की बचत होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आए हुए अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के डिजिटल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैप्टन राजेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह प्रधान, नंदराज भैया (प्रधान), भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रितु पटेल, रेखा तिवारी (बीडीसी), सभासद रामदुलार, अमर सिंह पटेल, मो. शोहराब सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों स्थानीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *