मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान शहर के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चलाया गया। टीमों ने महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के उपाय के बारे में जानकारी दी और विभिन्न योजनाओं का लाभ समझाया। जागरूकता सत्र में महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सहायता हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, पैनिक बटन, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 के बारे में पम्पलेट वितरित कर बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, जागरूकता और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना है ताकि वे अपने अधिकारों और उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *