Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी रहे मुख्य अतिथि
FATEHPUR NEWS: ऐरायां मशायख के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में खागा की टीम ने ऐरायां को छह विकेट से पराजित किया। खागा की जीत में दीपेंद्र चौहान, मोहम्मद रेहान, नितिन सिंह और मोहम्मद जैद का शानदार प्रदर्शन मुख्य रहा।
खागा की ओर से दीपेंद्र चौहान ने 43 रन बनाए और दो विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। खागा की टीम के मोहम्मद रेहान ने 55 रन की धुआंधार पारी खेली, जबकि नितिन सिंह ने 13 गेंदों पर 35 रन ठोक डाले। मोहम्मद जैद ने 43 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। ऐरायां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 193 रन बनाए। टीम की ओर से अल्तमश ने 45 रन बनाए जिसमें छह छक्के शामिल थे। साहिल ने मात्र 14 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। कप्तान मो. दानिश ने 12 गेंदों में 24 रन जोड़े। खागा की ओर से नयन ने तीन और दीपेंद्र चौहान ने दो विकेट लिए। वहीं खागा की टीम धीमी शुरुआत के बाद मो. रेहान और नितिन सिंह के मजबूत प्रदर्शन से सफल रहा। अंत में खागा ने छह विकेट से ऐरायां को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि के रूप में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी और विशिष्ट अतिथि कवि एवं शायर शिव शरण बंधु हथगामी ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नगद राशि प्रदान की। वहीं सेमीफाइनल में खागा ने पहले खेलते हुए 176 रन बनाए और सराय की टीम को 140 रन पर ऑल आउट कर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान नादिर ने 77 रन की शानदार पारी खेली और रामू ने तीन विकेट लिए। अंपायर तौसीफ वाटसन, कमेंटेटर शुभम त्रिपाठी और स्कोरर मोहम्मद मोमिन रहे। इस मौके पर रईसुल हसन, शब्बीर खान, शीबू भाई, जाहिद मान, अली नजीर, तबरेज आब्दी, मोहम्मद सैफ और खुर्शीद अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।