Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: मकर संक्रांति पर गुरुवार को सिराथू कस्बे के नागा आश्रम में राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने फीता काटकर खिचड़ी भोज का शुभारंभ करते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने का विशेष महत्व है। राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डा निशीथ श्रीवास्तव ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज प्रसाद ग्रहण करने से आरोग्य सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है ।खिचड़ी खाने का आयोजन दोपहर से शाम तक चला। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने खिचड़ी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर चेयरमैन राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, डा निशीथ श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव , दीपक गुप्ता , सौरभ केसरवानी , दीपक शुक्ला , अविनाश श्रीवास्तव , बबलू मिश्रा , प्रमोद कुमार उपाध्याय , पुष्पा कश्यप , प्रेम चंद्र केसरवानी , संतोष विश्वकर्मा , बिंदेश्वरी पाल , विनय त्रिपाठी , बृजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी कड़ी में धुमाई गांव में भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मुकेश कुमार मौर्य , रामलाल मौर्य , संदीप कुमार , अमृत लाल , राजकुमार , विनय कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।