Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के सौरई बुजुर्ग में आयोजित डा भीम राव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को रामसागर मोहल्ले में स्थित मैदान में खेला गया । फाइनल मैच महाकाल इलेवन बनाम कटरा इलेवन के बीच खेला गया , पहले बल्लेबाजी करने उतरी कटरा इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में 201 रन बनाए जवाब में उतरी महाकाल इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 190 रन ही बना सकी । इस दौरान कटरा इलेवन ने 11 से फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया । इस दौरान अतिथि के रूप में मौजूद अंकित मिश्रा व नियाज़ अहमद सिद्दकी द्वारा उपविजेता टीम को 3000(तीन हज़ार) रुपए का सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अंकित मिश्रा ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस सफल आयोजन के मौके पर आयोजन की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर श्रवण आर्य , नियाज़ अहमद सिद्दीकी , प्रकाश पाल , धनराज यादव ,श्याममूरत शर्मा , असद सिद्दीकी , कमलेश निषाद , पवन निषाद ,जितेन्द्र गौतम , रोहित गौतम , सरवन गौतम , कुमार सरोज , रोहन लाल विश्वकर्मा , रामबाबू गौतम , प्रदीप गौतम , मिथलेश चौधरी , देशराज सरोज , भगन्न सरोज , राकेश सविता आदि गांव और क्षेत्र के संभ्रांत जन उपस्थित हुए।