Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में बाइक में पिकअप की टक्कर लगने के बाद आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में गाली गलौच के बाद मारपीट होने लगी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव निवासी बलराम सिंह पुत्र गया प्रसाद बुधवार को साढ़े 11 बजे के करीब गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक लेकर खड़ा था इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप की बाइक में टक्कर लग गई , जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी जिसमें बलराम सिंह व द्वितीय पक्ष के अवधेश की मां चोटिल हो गई , विवाद की सूचना पर हेड कांस्टेबल रईस अहमद व कांस्टेबल उपेन्द्र चौहान ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया वही हेड कांस्टेबल की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने बलराम सिंह , शिव बाबू , उगेंद्र , अरुण , सतीश , गनेश , शिवा , गुड्डू , पंकज , सुरेश , नीरज सहित छः अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।