Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बूथ स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
PRAYAGRAJ NEWS: नए वोटरों को जोड़ने के लिए भरवाए जा रहे फार्म 6 अभियान को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा शनिवार 17 व रविवार 18 जनवरी को बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शुक्रवार को नैनी, विश्वविद्यालय, भरद्वाज, वेणीमाधव आदि मंडलों में बैठक कर महानगर के सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों से आह्वाहन किया की शनिवार व रविवार को बूथों पर फॉर्म 6 भरने हेतु चलाए जाने वाले विशेष अभियान में पूरी सक्रियता से लगें। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 17 व 18 जनवरी को बूथों पर बूथ प्रवासी, बूथ अध्यक्ष व बीएलए 2 उपस्थित होकर फार्म 6 भरवाने का अभियान चलाएंगे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ पर उपस्थित होकर नए वोटरों को जोड़ने हेतु फॉर्म 6 अवश्य भरवाएं। 2027 का पूरा दारोमदार इसी मतदाता सूची पर रहने वाला है। कार्यकर्ता तनिक भी ढीले न पड़ें फार्म 6 भरवाने को लेकर।
बीएमसी चुनाव पर जीत पर दी बधाई
बृहन्मुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) चुनाव में भाजपा गठबंधन को बंपर बढ़त व जीत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नीतियों की जीत है। जनता अब विकास व राष्ट्रवाद को चुनती है और विपक्ष के नापाक मंसूबों को जान चुकी है। बीएमसी में कई वर्षों से कब्जा जमाए विपक्ष का किला ढह चुका है। डॉ शैलेश पांडेय, राजेश गोंड, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मयंक दुबे, आनंद दुबे, गोपाल श्रीवास्तव, मंजेश श्रीवास्तव, हरीश मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।