पुरामुफ़्ती के केशवपुरमे हुई चार बच्चों की मौतों पर सपा ने जताया शोक

मृतक परिजनों को 50-50 लाख की सरकारी सहायता एवं जमीन के पट्टे की मांग
घटना की निष्पक्ष जाँच की उठाई मांग
PRAYAGRAJ NEWS: जिले की सीमा से सटे पुरामुफ़्ती थाना क्षेत्र के केशव पुर गांव के चार बच्चों की पड़ोस के कुशवा रेलवे फाटक के पास स्थित एक  पानी भरे गड्ढे में मिली लाश पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन से 50 लाख रूपये की सरकारी सहायता एवं जमीन के पट्टे देने की मांग उठाई है। सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन केनेतृत्व में बृहस्पति वार को मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा नेताओं के एक दल ने घटना स्थल का भी मौके पर मुआयना किया।
  सपा नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिजनों को ढाढ़स बधाया। कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव उनके साथ खड़ी है।
सपा नेताओं ने इस घटना से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराया।  इस मौके परसर्व श्री सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, तारिक सईद अज्जू, अमरनाथ मौर्य, रमाकांत पटेल, रविन्द्र यादव, शकील अहमद, लाल चंद्र कुशवाहा, अभिमन्यु पटेल, नेपाल पटेल,धर्म दस कुशबाहा, तौसीफ़, नविन, प्रवीण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *