प्रधानाचार्यों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

PRATAPGARH NEWS: राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में प्रधानाचार्यों के 05 दिवसीय प्रशिक्षण (दिनांक 12.01.2026 से 16.01.2026 तक)में पंचम और समापन दिवस दिनांक 16.01.2026 को अपर निदेशक सीमैट प्रयागराज श्री राम शरण सिंह जी  द्वारा प्रधानाचार्यों के प्रभावी क्रिया कलाप के बारे में बताया गया.पांच दिवसों के प्रशिक्षण में अपर निदेशक सीमैट प्रयागराज श्री राम शरण सिंह, जेडी महेंद्र सिंह, उप शिक्षा निदेशक डॉ ब्रजेश मिश्रा, उप शिक्षा निदेशक राम चेत, अपर सचिव बोर्ड सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रोफेसर ऋतु मोदी, प्रोफेसर श्रद्धा तिवारी, प्रोफेसर रुचि दुबे, पूर्व जेडी डॉ आशुतोष दुबे, डॉ संजय चौबे, पवन सावंत सहित 23 विद्वान अधिकारियों,प्रोफेसर्स,प्राचार्यों,सीमांत के विभागाध्यक्ष,प्रवक्ताओं द्वारा प्रधानाचार्यों के कार्य और व्यवहार को उत्कृष्ट बनाने हेतु व्याख्यान दिया गया. प्रशिक्षण में चार मंडलों प्रयागराज,वाराणसी,विंध्याचल,चित्रकूट के जनपदों के लगभग 63 प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.इस अवसर पर अपर निदेशक सीमैट प्रयागराज श्री राम शरण सिंह द्वारा समापन उद्बोधन में बताया गया कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी गई है उसे अपने कार्य और व्यवहार में  उपयोग करें तथा अन्य प्रधानाचार्यों से भी जानकारी साझा करें.अपर निदेशक श्री राम शरण सिंह द्वारा सभी प्रतिभागी प्रधानाचार्यों को सहभागिता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. अंत में सभी प्रधानाचार्यों ने जनपदवार अपर निदेशक सीमैट प्रयागराज श्री राम शरण सिंह के साथ स्मृति स्वरूप ग्रुपिंग कराई गई.इस अवसर पर अपर निदेशक सीमैट प्रयागराज के साथ प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, डॉ अनीस,रमेश कुमार,शैलेश कुमार सिंह,राजकुमार सिंह, रामबाबू पाल, मीनू सिंह, नीरू श्रीवास्तव, सुनीता मालवीय, नीता त्रिपाठी, सारिका मालवीय, मंजू भारती, डॉ कल्पना, डॉ कन्हैया लाल ओझा, उमेश कुमार, रामेश्वर पाण्डेय सहित अन्य प्रतिभागी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे.प्रशिक्षण का संयोजन नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रभात मिश्रा द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षण सहयोगी के रूप में वरुण उपाध्याय व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *