पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चार मवेशी भी हुए बरामद

PRATAPGARH NEWS: लालगंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वही पुलिस ने आरोपियो के पास से चोरी की चार मवेशियों की बरामदगी भी की है। कोतवाली के दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी व बनवारी लाल पाल पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पड़री के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी लालगंज के मेढ़ावां निवासी गोलू भारती पुत्र रामअभिलाष तथा सांगीपुर थाना क्षेत्र के रंगौली निवासी नीरज भारती पुत्र छंगू, रंजीत भारती पुत्र पप्पू तथा हर्षपुर असांव निवासी रमेश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 बैजनाथ वर्मा के पास से चोरी के चार मवेशियों की बरामदगी भी की गयी है। पूछतांछ के दौरान आरोपियो ने बीते चौदह जनवरी को पूरे रामन मेढावां तथा सरैंया थाना संग्रामगढ़ में भैंस चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *