Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय में शुक्रवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के निन्यान्वे विद्यार्थियों ने प्र्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आपातकाल के पचास वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक, विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किये। निर्णायक मण्डल ने प्रतिभागी छात्र आदर्श पाण्डेय, वैभव भटट, कौशिकी सिंह, आनन्द सिंह, रीतू तिवारी, विभा चौरसिया, मीनाक्षी कोरी, श्रेया मिश्रा, हिमांशु पाण्डेय व स्वाती यादव को चयनित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संवैधानिक मूल्यों का पालन जरूरी है। इससे लोकतंत्र को और मजबूती मिल सकेगी। बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम के युवा अधिकारी राजेश तिवारी तथा एपीए विजय कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखते हुए लोकतंत्र के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता की बात कही। अध्यक्षता इं. जितेन्द्र त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य डॉ0 ऋचासुकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विषय वस्तु से प्रतिभागियों को परिचित कराया। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।