Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी की अगुवाई में पहुंची सुरक्षा यात्रा का हुआ स्वागत।
MAHOBA NEWS: प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की यात्रा शुक्रवार को यहां महोबा पहुंची। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा निकाली जा रही अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने किया। यहां वकीलों ने विधेयक की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। आम सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अभी हाल ही में बाराबंकी जिले में टोल प्लाजा पर अराजकतत्वो ने अधिवक्ताओं से मारपीट की। वही उन्होने कहा कि बलराम जिले मे भी अधिवक्ता के साथ अराजकतत्वों द्वारा गंभीर अपराध कारित किया गया। उन्होेने कहा ऐसे में केंद्र सरकार फौरन संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधेयक के रूप में पारित कराए। वही उन्होने बार काउन्सिल आफ उ0प्र0 के चुनाव में साथियों से सदस्यों पद के प्रत्याशी के रूप में सहयोग भी मांगा। यहां एकजुट अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर एसोसिएसन के संघर्ष की सराहना करते हुए अनिल कुमार तिवारी महेश को प्रथम वरीयता का मत दिये जाने का ऐलान किया। यहां अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष शंकर अभिष्ट व अधिवक्ता नंदकिशोर यादव की अगुवाई में स्वागत भी किया गया। इस मौके पर शिवपाल सिंह जाडौन, सुशील विश्वकर्मा, अवधेश सेन, धीरेन्द्र सिंह, कृष्णकांत चौरसिया, राजेन्द्र राजपूत, राकेश कुमार, अभिषेक तिवारी, आदि अधिवक्ता रहे।