युवती के अपहरण का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते बुधवार को दोपहर करीब दो बजे उसकी इक्कीस वर्षीया पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच छोटा असांव गांव निवासी आरोपी सचिन वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा वहां पहुंचा और युवती को अपहृत कर ले गया। यह भी आरोप है कि युवती साथ में घर से एक लाख के जेवरात भी उठा ले गयी। एसओ राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि जाचं के बाद आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *