Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मथुरा में एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह से सीजेए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत ने की मुलाकात
एमएलसी ने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया
MATHURA NEWS: विधान परिषद सदस्य (गोरखपुर–फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) देवेन्द्र प्रताप सिंह से साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत ने मथुरा में एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कलमकारों, विशेष रूप से डिजिटल व फील्ड में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बताते चलें कि इस सार्थक भेंट के दौरान साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत ने संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं राष्ट्रव्यापी अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सीजेए पत्रकारों के हितों की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल युग में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्षरत है। संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों के लिए सामाजिक व कानूनी संरक्षण तथा मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बनाए रखने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों में कानूनी सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने के लिए देशभर में अभियान चला रहा है। संगठन का स्पष्ट मानना है कि स्वतंत्र और सुरक्षित पत्रकारिता ही स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला है। इस सार्थक संवाद के दौरान एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में रेखांकित करते हुए साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े हर सकारात्मक प्रयास में वे पूर्ण सहयोग देंगे तथा आवश्यक स्तर पर विषयों को उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। यह मुलाकात पत्रकार हितों को लेकर एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और नीतिगत सहयोग की उम्मीद को बल मिला है।