हसवा गांव में सनकी युवक का खौफनाक हमला, जंगल में हत्या और घर में चाकूबाजी

सनकी युवक ने किया दोहरा हत्याकांड, जंगल में हत्या करने के बाद घर में किया भाभी और बहन पर हमला
FATEHPUR NEWS: थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव में शुक्रवार को दिन-दहाड़े एक सनकी युवक ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें से एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दिलदार ने सबसे पहले गांव के समीप जंगल में फैजान (45) नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दिलदार अपने घर पहुंचा और अपनी भाभी जीकरा परवीन (25) और अपनी बहन मन्नू (23) पर चाकू से हमला कर दिया। घायलावस्था में भाभी जीकरा को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, अपनी बहन मन्नू की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव हसवा में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों में छिप गए। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर भारी फोर्स तैनात किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के पिछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। घटना ने जनपद फतेहपुर में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति इस घटना से संबंधित जानकारी रखता है, वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए भयावह है, बल्कि न्याय और सुरक्षा की प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़ा करती है। पूरे जिले में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की तेजी से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *