Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शुक्रवार परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली और आगामी 26 जनवरी 2026 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का टोलीवार गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न टोलियों को ड्रिल कराते हुए उनकी कार्यकुशलता और अनुशासन का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च स्तरीय परेड प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ अभ्यास करने, परेड में एकरूपता बनाए रखने, अनुशासन और उत्कृष्ट समन्वय बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रजिस्टरों की जांच कर संबंधित कर्मियों को सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन और प्रतिसार निरीक्षक मौके पर उपस्थित रहे और परेड की तैयारी में पुलिस अधीक्षक का सहयोग किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह संदेश भी दिया कि गणतंत्र दिवस परेड का प्रदर्शन उच्च स्तर का होना चाहिए, जिससे जनपद फतेहपुर में अनुशासन, समन्वय और पेशेवर दक्षता का आदर्श प्रस्तुत किया जा सके।