जिलाधिकारी ने सैनी चौराहे पर जाम की समस्या के समाधान के दृष्टिगत मौके का भ्रमण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सैनी चौराहे पर जाम की समस्या के समाधान एवं यातायात की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए जाने के दृष्टिगत मौके पर भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान जाम की समस्या के समाधान के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी सिराथू एवं एन.एच.ए.आई. के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पार्किंग के लिए चिन्हित स्थल पर ही वाहन खड़ी हों, जिससे यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *