Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है बीती रात उसकी दुकान की खिड़की तोड़कर चोर दुकान का सामान पार कर दिए , पीड़ित ने कस्बे के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं छः कृष्णा नगर निवासी रामकुमार पुत्र स्व दलगंजन ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परचून की दुकान खोल रखे हैं, रामकुमार के मुताबिक वह गुरुवार की रात दुकान से कुछ दूरी पर सो गया था इस दौरान आए चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर अन्दर घुस गए और दुकान में रखा लगभग तीस हजार का सामान पार कर दिया। रामकुमार ने बताया कि दो दिन पहले कस्बे के एक व्यक्ति से उसके पुत्र अमर चंद्र से विवाद हुआ था जिसके बाद विपक्षी द्वारा नुकसान करने की धमकी दी गई थी । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।