काजीपुर में दो पक्षों में मारपीट , पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज की प्राथमिकी

FATEHPUR NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा का मजरा काजीपुर गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई , सूचना पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा और दोनों पक्षों से नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा का मजरा काजीपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे । इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग चोटिल हो गए, सूचना पर पहुंचे पथरावा चौकी प्रभारी लाल साहब व कास्टेबल विनय जयसवाल, विकास सिकरवार व आशुतोष सिंह ने ग्रामीणों की मदद से झगड़े को शांत कराते हुए घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और दोनों पक्षों से रामनजर, गुलाबकली , प्रीति देवी , दीवान सिंह , एवं दूसरे पक्ष से उदित सिंह , राजेंद्र प्रसाद , सदाशिव , देवी , गोविंद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *