नाली के विवाद को लेकर मारपीट, पड़ोसियों के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा इटैलीपुर में दो दिन पहले नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हो गया , इस मारपीट में एक महिला चोटिल हो गई, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पड़ोस के दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा इंटैलीपुर निवासी सुघर सिंह पुत्र स्व बेनी प्रसाद ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब सार्वजनिक नाली में गंदगी को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया, सुघर सिंह का आरोप है कि इस दौरान उसके पड़ोसी पत्नी सुमन के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे जिसका इलाज सिराथू के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, सुघर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सुनीता देवी व पूनम देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *