कोई पात्र मतदाता न छूटे, इस पर विशेष ध्यान दें : विधायक रमाशंकर पटेल

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को करौंदा मंडल राजगढ़ अंतर्गत बूथ संख्या 162, 163, 164 एवं 165 पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर  विधानसभा मड़िहान क्षेत्र में  बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाया जाता है। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नए पात्र मतदाताओं का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जुड़वाया जाए तथा जिन मतदाताओं का नाम किसी कारणवश छूट गया है, उनका भी शीघ्र पंजीकरण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  सुनीता सिंह, मंडल महामंत्री द्वय  सुजीत केसरी, सहेंदर मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष उषा लता पांडेय, सेक्टर संयोजक विरेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष जसवंत सिंह, माता प्रसाद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *