Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद में अलग–अलग स्थानों पर पहुंचकर दिवंगतजनों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने नगर क्षेत्र के बाजीराव कटरा पहुंचकर प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी स्वर्गीय ज्ञानचंद अग्रवाल के निधन पर उनके पुत्र शुभम अग्रवाल सहित परिजनों से भेंट की। इसके बाद समाजसेवी अरविंद पुरवार की माता स्वर्गीय छाया पुरवार को श्रद्धांजलि दी। विकास खंड पहाड़ी के जौसरा (भटौली) पहुंचकर भाजपा नगर उपाध्यक्ष कमला शंकर सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय धर्मराज सिंह तथा सत्यप्रकाश सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इसके उपरांत बथुआ पॉलिटेक्निक गेट के सामने डॉ. सुनील गुप्ता के यहां उनकी माता स्वर्गीय डॉ. राधेश्याम गुप्ता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुईं। अंत में विंध्याचल के पूर्व मोहाल पहुंचकर न्यूज़ नेशन के जिला संवाददाता व पूर्व सभासद मोहित मिश्रा के पिता स्वर्गीय चक्रधर मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।