समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

AURAIYA NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में केक काटा गया। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार निभाते हुए बच्चों को पतंग वितरित की गई तथा आमजन को चाय पिलाई गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पार्टी नारों के बीच पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि डिंपल यादव समाजवादी विचारधारा की सशक्त प्रतीक हैं और उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव का सरल स्वभाव, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *