इकदिल पुलिस ने मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

ETAWA NEWS: जनपद इटावा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना इकदिल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना इकदिल पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग किया जा सकता है। महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 102/108, एलपीजी गैस रिसाव हेल्पलाइन 1906 तथा उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन 1915 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत/पीएमजेएवाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और इनके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं से अपील की गई कि वे पढ़ाई को प्राथमिकता दें, नशा मुक्ति भारत अभियान से जुड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। साथ ही प्राप्त जानकारी को परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के साथ साझा करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित रहने, स्वस्थ रहने और सतर्क रहने का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया यह प्रयास महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *