Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निःशुल्क कंबल पाकर गरीबों के खिल उठे चेहरे
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पवन सोनकर ने प्रयागराज के कोरांव विकासखंड स्थित कुकरहटा ग्राम पंचायत में निःशुल्क कंबल वितरित किए। यह वितरण शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब किया गया, जिसमें कई दर्जन असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिए गए। इस अवसर पर पवन सोनकर ने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से वृद्धों, दिव्यांगों और असहायों की सेवा करने का आह्वान किया। सोनकर ने बताया कि यह मुहिम इस वर्ष से शुरू की गई है और प्रत्येक वर्ष ठंड से बचाव के लिए उनके द्वारा यह कार्य जारी रहेगा। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रशंसा की। जिन असहायों को इस वितरण का लाभ मिला, उनमें चंद्रकली, अमरावती, फूलपत्ती, सूर्य लाल, बृजमोहन, लल्लू राम, जगवती, सुम्मारी देवी, कलावती, निर्मला देवी, श्री नाथ, पप्पू और दर्शन सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।