खेल प्रतिस्पर्धाओं से खिलाड़ियों का बढ़ता है मनोबल:सोमदत्त पटेल

PRAYAGRAJ NEWS: विधानसभा कोरांव अंतर्गत ग्राम सभा कपुरी में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल ने सोमदत्त सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर सपा नेता सोमदत्त सिंह पटेल ने कहा कि जिस प्रकार से इन दिनों गांव गांव में क्रिकेट जैसे अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह निश्चित निश्चित रूप से स्थानीय प्रतिभाओं को पटल पर लाकर जनपद और प्रदेश स्तर तथा देश स्तर पर उनकी प्रतिभाओं को पहुंचाने का सुनहरा अवसर है। किंतु सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए कोई ठोस नीति न तैयार न कर पाना कही न कही खिलाड़ियों को हतोत्साहित करने का कार्य करता है। सरकार को चाहिए कि ब्लॉक स्तर पर आधुनिक संसाधनों से युक्त एक एक स्टेडियम का निर्माण कराए ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और छोटे छोटे प्रतियोगिताओं के लिए दर दर की ठोकरे न खानी पड़े। उदघाटन समारोह के मौके पर मुख्य रूप से राजेश पटेल जिला पंचायत सदस्य, संजय यादव बसहरा, मेहताब खान नगर अध्यक्ष, दीपक पटेल, सभाजीत सिंह शिक्षक, फैयाज खान, टीपू खान, अश्वनी पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *