यूपी बोर्ड ने कौशल आधारित शिक्षा की ओर बड़ा कदम उठाया

9वी, 11वीं में व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य किए जाने की महत्वपूर्ण पहल शुरू
व्यवसायिक कोर्स का अनुमोदित पाठ्यक्रम विषय समितियों ने यूपी  बोर्ड के सचिव को सौपा
PRAYAGRAJ NEWS उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) शैक्षिक सत्र – 2026 से कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य किए जाने की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस क्रम में आईटी,आईटीएस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एपेरल एवं ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों के व्यवसायिक कोर्स  का अनुमोदित पाठ्यक्रम विषय समितियों ने यूपी  बोर्ड  के सचिव  भगवती सिंह  को आज सौंप दिया। इन सभी  ट्रेड के अंतर्गत जॉब रोल आधारित पाठ्यक्रम के विकास के लिए विषय-विशेषज्ञों ने कई चरणों में अपर सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देशन  एवं  उपृसचिव डॉ आनंद त्रिपाठी के संयोजन में बैठकों का आयोजन कर कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम में वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं, उद्योग जगत की अपेक्षाओं तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को केंद्र में रखते हुए व्यवहारिक, कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुखी विषय-वस्तु को सम्मिलित किया गया है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों में कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं व्यावसायिक दक्षता को प्रोत्साहित करेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद का यह कदम विद्यालयी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने, छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। परिषद द्वारा आगे अन्य व्यवसायिक ट्रेड्स के पाठ्यक्रम विकसित किए जाने  का कार्य प्रगति पर है। इन पाठ्यक्रमों को तैयार करने में   पं० सु० श० केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल के सहयोग के साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों जिनमें संजीव कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी , रा०और प्र० संस्थान नैनी , वीरेंद्र नाथ शुक्ला, डॉ अदिति गोस्वामी , डॉ दिलीप सिंह, डॉ अविनाश पांडेय आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *