एसडीएम ने जांच के दौरान पकड़ा बड़ा फ्राड

KUSHINAGAR NEWS: तमकुहीराज तहसील की उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने बुधवार को तहसील में कई पटलों का आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें पाया कि राजस्व निरीक्षक कार्यालय में स्थित मालिकान रजिस्टर निरीक्षण के दौरान बड़ा फ्राड मिला, तप्पा-रापमुर ढाव, के पृष्ठ संख्या-137 पर एक पन्ना अलग से जोडकर 11 नामान्तरण आदेश बही पर कुटरचित ढंग से जोड़ा गया है। जिसको देख एसडीएम भड़क उठी आनन फानन नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा को निर्देशित किया कि राजस्व निरीक्षक कार्यालय में स्थित समस्त मालिकान का गहन निरीक्षण कर इस प्रकार की त्रुटियां यदि पायी जाती है तो सूचीवद्ध करते हुए अभिलेख को दुरूस्त कर एक सप्ताह के अन्दर पत्रावली को स्वयं प्रमाणित कर मेरे समक्ष प्रस्तुत करें जिससे जनहित में न्याय को बरकार रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *