Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

32 ग्राम सभाओं में लगे चौपाल में 192 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 43 का हुआ मौके पर निस्तारण
KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रशासन आपके द्वारा जन चौपाल को लेकर शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में प्रशासन आपके द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह आयोजन का क्रम 12 था। इसमें लगभग 32 ग्राम सभाओं में प्रशासन आपके द्वारा जन चौपाल लगाकर संबंधित अधिकारियों ने अलग-अलग शिकायती प्रार्थना मिलने के बाद अपने स्तर से मौके पर निस्तारण की। चौपाल में करीब 192 शिकायती प्रार्थना पत्र आए थे। जहां बारी-बारी से मौके पर 45 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण कर लिया गया। जबकि शेष बचे 149 से शिकायत प्रार्थना पत्र का निस्तारण के लिए टीम को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। शासन की तरफ से विभिन्न विकास कार्यक्रमों और आयोजनों के बारे में चौपाल में शामिल ग्रामीणों को अवगत कराया गया । इस दौरान चौपाल में मौजूद असहाय व्यक्तियों में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। प्रशासन आपके द्वारा जन चौपाल कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम नुनियापट्टी, सपहा,कुड़वा उर्फ दिलीप नगर, गुरवलिया, गोबराही, खरदेवा, सथीगांव चौराहा, फाजिलनगर, लक्ष्मीपुर मिश्र, गोपालगढ़, फरसहवा,रहसु सुमाली पट्टी, बैरिया राजा, सेखवनिया बुजुर्ग, पतरडेरा, मुंडेरा रतन पट्टी, अमवा बुजुर्ग, धनहा उर्फ मल्लहु डी बुजुर्ग, कोयलसवा बुजुर्ग, मथौली जौवरारामरखन,कटगरही चारगांवा, बंदोली, महुआडी, धोकर हआ, कसया धुरिया बडहरा लक्ष्मीपुर, मैनपुर गांव में चौपाल लगाया गया था।