बालू पट्टाधारक एनजीटी के नियमों की उड़ा रहे खुलेआम धज्जियां, जिम्मेदार मौन

SIDHARTHNAGAR NEWS: तहसील व थाना शोहरतगढ़ के अंतर्गत बानगंगा बैराज के समीप बालू पट्टाधारकों द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन इस गंभीर मामले पर मौन साधे हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बानगंगा नदी की जलधारा के बीचों-बीच पट्टाधारकों द्वारा जेसीबी मशीनों का उपयोग कर अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है, जो पर्यावरणीय नियमों का सीधा उल्लंघन है। सूत्रों का दावा है कि पट्टा किसी अन्य स्थान के लिए आवंटित है, जबकि बालू का खनन प्रतिबंधित क्षेत्रों से किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधियों के चलते नदी के पारिस्थितिकी तंत्र पर भी संकट मंडराने लगा है। स्थानीय स्तर पर शिकायतें होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से पट्टाधारकों के हौसले बुलंद हैं। इस गंभीर प्रकरण के संबंध में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन ने संज्ञान लेते हुए कहा कि पूरे मामले की एडीएम न्यायिक से सूक्ष्मता से जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *