झाँसी मंडल की अनूठी पहल — कूड़े से कमाई, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिला नया आयाम

JHANSI NEWS: उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल द्वारा उपलब्धियों की श्रृंखला में एक अभिनव कार्य किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में गैर किराया राजस्व  के अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम एवं बॉटल क्रशिंग मशीन के ठेकों का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं कचरा निस्तारण के साथ अतिरिक्त राजस्व अर्जन का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस पहल के अंतर्गत झाँसी स्टेशन पर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा बाँदा एवं चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर बॉटल क्रशिंग मशीन स्थापित करने हेतु ठेकों का आवंटन किया गया है। वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम से झाँसी मंडल को आगामी 5 वर्षों में 5,36,000 की आय अनुमानित है। वहीं बॉटल क्रशिंग मशीन ठेके से आगामी 5 वर्षों में 4,30,000 की अतिरिक्त गैर किराया राजस्व अर्जित होगा। उल्लेखनीय है यह उत्तर मध्य रेलवे में किये गए पहले ऐसे आबंटन हैं I 
इन ठेकों के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी तथा प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निस्तारण में भी सहायता होगी, जिससे स्वच्छ भारत मिशन को बल मिलेगा। यह पहल पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं आधुनिक रेल प्रबंधन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। झाँसी मंडल की यह नवोन्मेषी सोच “आम के आम और गुठलियों के दाम” की तर्ज पर राजस्व वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण—दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *