किसान और व्यापारियों ने खोला मोर्चा, गांधी उद्यान में बैठे धरने पर

JHANSI NEWS: आवास विकास परिषद की प्रस्तावित आवास विकास योजना-4 के खिलाफ जिले के किसानों और व्यापारियों ने एकजुट होकर हुंकार भरी है। शुक्रवार को कोछाभांवर, पिछोर, मुस्तरा और टकोरी मौजा के प्रभावित किसानों और व्यापारियों ने कचहरी स्थित गांधी उद्यान में एकत्रित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि परिषद उनकी कीमती फसली उपजाऊ और व्यापारिक भूमि का अधिग्रहण करना चाहती है, जिसे वे किसी भी कीमत पर देने को तैयार नहीं हैं। आंदोलनकारियों ने 12:45 पर बताया कि वे अपनी जमीन का एक टुकड़ा भी योजना के लिए नहीं देंगे, क्योंकि यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। किसानों के अनुसार, वे इस संबंध में जिले के उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान न निकलने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन और उग्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *