Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्याज से लदा ट्रक पलटा, राहत-बचाव कार्य जारी
JHANSI NEWS: झांसी–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पिंडारी के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांसी से उरई की ओर जा रहा प्याज से लदा एक ट्रक अचानक टायर पंचर हो जाने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन को आशंका है कि ट्रक के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी और एलएनटी मशीनों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के कारण झांसी–कानपुर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस द्वारा नियंत्रित कर वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। प्रशासन मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटा हुआ है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।