नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बकाया गृहकर न चुकाने पर भवन सीज

JHANSI NEWS: नगर आयुक्त के आदेश के अनुपालन में नगर निगम द्वारा बकाया गृहकर की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। अपर नगर आयुक्त प्रथम एवं द्वितीय द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा में दिये गये निर्देशों के क्रम में जोन-02 हंसारी क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान जी वाटिका भवन मोहल्ला-महावीरन, वार्ड-10 पर लगभग  बकाया गृहकर न चुकाने के कारण भवन को सीज किया गया। वहीं मंदिर चर्तुभुज मार्केट, भवन संख्या-10, मोहल्ला-हीरापुरा, वार्ड-28 पर  बकाया गृहकर के चलते सीलिंग की गई। इसके अतिरिक्त बकाया राशि होने पर अंग्रेजी, बीयर शॉप एवं देशी मदिरा की दुकानों के संबंध में नियमानुसार कम्पोजिट/देशी मदिरा दुकानों का लाइसेंस निर्गत कराया गया। उक्त कार्रवाई कर निर्धारण अधिकारी  राधे श्याम पटेल, राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता एवं ईटीएफ टीम द्वारा मौके पर जाकर संपादित की गई। बताया गया कि संबंधित भवन स्वामियों द्वारा वर्ष 2018-19 से गृहकर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर की वसूली हेतु आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *