Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब एवं महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बीकेडी चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में खिचड़ी के रूप में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सनशाइन परिवार के सदस्यों एवं महिला विंग की सक्रिय सहभागिता से मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनता को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन वंदना-नीरज भटनागर एवं प्रीति-डा. दीपक उपाध्याय द्वारा किया गया। प्रसाद वितरण में महिला विंग अध्यक्ष रंजना गुप्ता, विंग सचिव अनुराधा गुप्ता सहित सुरक्षा गुप्ता, भारती तिगुनायक, ममता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, साधना अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, निशा-नवीन श्रीवास्तव, आशा-डा. एल.सी. अग्रवाल, सुरेखा-सीए रोहित जायसवाल, शरद पहारिया, रीता-विजय सेठ, दीपा-संजय यादव, संजीव कुमार नायक, पंकज अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार दुबे, आनंद बंसल, अलका-पवन गुप्ता, अंजलि-अजय निगम एवं संदेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।