मौनी मंदिर व घंटाघर के फुटपाथी दुकानदारों द्वारा डीएम को सौंपा गया ज्ञापन,अतिक्रमण हटाये जाने के पहले जगह दिये जाने की उठाई मांग

JALAUN NEWS: मौनी मंदिर एवं राठरोड़ के फुटपाथी दर्जनों दुकानदारों कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि हम सभी लोग सरकारी फुटपाथ की जगह पर लगभग तीन साल से दुकानें लगाकर परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि उनका अतिक्रमण हटाया जायेगा उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाये जाने के पहले दुकानो खोलने के लिए जगह दिए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालै दुकानदारों में राजेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनवर खान, आकाश वर्मा, आशीष परिहार, हरीमोहन, मुन्ना केवट, मनोज सोनी, मनोज कुमार गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में फुटपाथी दुकानदार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *