जखौली एन एच -27 पर अचानक द्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंदता हुआ खंदक में जा पलटा

चालक सहित तीन लोगों की हुई मौके पर दर्दनाक मौत व अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर, डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे, बचाव कार्य जारी

JALAUN NEWS: एनएचएआई-27 परिषद ग्राम जखौली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्याज से भरा एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पांच व्यक्तियों पर चढ़ गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के उपरांत दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वयं ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क पर बिखरी प्याज की बोरियों को हटवाया। ट्रक से प्याज की बोरियां हाइवे पर फैल जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे प्रशासनिक प्रयासों से लगभग 20 मिनट में सामान्य कर दिया गया। हादसे में मृतकों की पहचान माया देवी (46 वर्ष) पत्नी अनंतराम, निवासी जखौली तथा लौंगश्री (45 वर्ष) पत्नी बलबान, निवासी उसरगांव, कालपी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ट्रक चालक हो सकता है। दुर्घटना में बंदना (18 वर्ष) पुत्री बलवान तथा अरमान पुत्र जयवीर घायल हुए हैं। प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा शेष मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। द्रक का टायर फटने से चालक सहित तीन की मौके पर मौत, कई राहगीर कुचले जाने की आशंककोंच सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखौली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच-27 पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चलते राहगीरों को कुचलता हुआ खंदक में जा पलटा। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आने से कई लोगों के घायल और कुछ के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जनपद के डीएम-एसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जबकि बचाव व राहत कार्य तेजी से जारी है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बाधित हो गया है। पुलिस द्वारा मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए हादसे की जांच की जा रही है।स्थिति गंभीर बनी हुई है, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *