Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जनपद की सांसद एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को रामपुर घाट पहुँचकर निर्माणाधीन गंगा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर छानबे विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक रिकी कोल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव (किसान मंच) रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव (चिकित्सा मंच) डॉ. एस.पी. पटेल, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह, जोन अध्यक्ष अवधेश पाल, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराम पांडे, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल सहित भाजपा, अपना दल एवं निषाद पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।