ओम नमः शिवाय,मां सीता की रसोई भण्डारे में लाखों श्रद्धालु लें रहे प्रसाद


मेला क्षेत्र के दो दर्जन शिविरों में चल रहा विशाल भण्डारा
प्रातःकाल

PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला क्षेत्र में चल रहे विशाल भण्डारे में लाखों श्रद्धालु दिन, रात प्रसाद ग्रहण कर रहे है जिससे भारी भीड लगी हुई है। माघ मेला का सबसे विशाल भण्डारा ओम नमः शिवाय प्रयागराज की ओर से मेला क्षेत्र के दो दर्जन स्थानों पर तीन माह से रात, दिन चल रहा है जहां लाखों श्रद्धालु भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। ओम नमः शिवाय की ओर से मेला प्रशासन, पुलिस, सफाई कर्मचारियों, लल्लू जी टेंट ग्रुप, बस अडडा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य दर्जनभर स्थानों पर चल रहा है। शिविर के व्यवस्थापक शिवम ने बताया कि यह भण्डारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महा शिवरात्रि तक चलता रहेगा। मां सीता की रसोई की ओर से माघ मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर दिन, रात विशाल भण्डारा चल रहा है जहां बडी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे है। मा सीता रसोई की डायरेक्टर श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि यह भण्डारा मेला क्षेत्र में महा  शिवरात्रि तक चलता रहेगा। श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए गर्म कपडो का वितरण भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *