Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जसरा मे शनिवार को क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय प्रयागराज व राजकीय पालीटेक्निक जसरा बारा की तरफ से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत विधायक बारा डॉ वाचस्पति नें फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर के पॉलिटेक्निक परिवार को विधायक बारा नें कहा इस प्रकार के आयोजन के लिये संस्था परिवार को शुभकामनायें दी, रोजगार मेले में बारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 428 प्रतिभागियों नें प्रतिभाग किया रोजगार मेले में 11 कम्पनियों नें प्रतिभाग किया जिसमें टाटा मोटर्स, कृष्णा मारुती, मदरसन सूमी, फ्लिपकार्ट, हैवेल्स, श्रीराम प्रिस्टन आदि नें भाग लिया इस रोजगार मेले में 286 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों में हुआ इसके बाद चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया जिससे सभी अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे!कार्यक्रम के आयोजक संस्था के प्रबंन्ध निदेशक शिवम् मिश्र नें विधायक बारा डॉ वाचस्पति एवंम आयी हुयी कम्पनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे मारूफजी, प्रसून मिश्रा, सुधांशु मिश्र, अभिषेक, मांशी शर्मा, जगत नारायण शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि श्यामूनिषाद, फूलचंद पटेल आदि लोग मौजूद रहे.