अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक कराएं आवेदन:राजमणि कोल

विधायक ने श्रमिकों से अपने बच्चों का दाखिला कराने की किया अपील
PRAYAGRAJ NEWS: अटल आवासीय विद्यालय बेलहट में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने बीओसी बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों से अपने बच्चों के प्रवेश हेतु अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है। विधायक राजमणि कोल ने बताया कि प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर और प्रयागराज जिलों के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए श्रमिकों का बीओसी बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत होना और 30 नवंबर, 2025 तक 3 वर्ष की सदस्यता पूरी होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए श्रमिक अभिभावकों को नवीनीकृत श्रम कार्ड की स्वप्रमाणित छाया प्रति, जाति प्रमाण पत्र की अॉनलाइन निर्गत स्वप्रमाणित छाया प्रति जमा करनी होगी। अनाथ होने की स्थिति में माता-पिता के अॉनलाइन निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति संलग्न करना आवश्यक है।अभ्यर्थी (छात्रध्छात्रा) के लिए जन्म प्रमाण पत्र की अॉनलाइन निर्गत स्वप्रमाणित छाया प्रति, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छाया प्रति और तीन पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। विधायक राजमणि कोल ने विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र कोरांव के श्रमिकों से 31 जनवरी तक आवेदन करने का आग्रह किया। आवेदन पत्र अटल आवासीय विद्यालय बेलहट परिसर, खंड विकास अधिकारी कार्यालय कोरांव और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरांव से प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र इन्हीं कार्यालयों में 31 जनवरी तक जमा किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *