वनाधिकारियों ने वन ब्लॉक क्षेत्र बसहरा का निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

सीसीएफ और डीएफओ ने कहा कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को वन रेंज कोरांव के अंतर्गत बसहरा वन ब्लॉक क्षेत्र का वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी सीसीएफ शेष नारायण मिश्रा, सीएफ तुलसीदास और डीएफओ अरविंद कुमार यादव ने 17.24 हेक्टेयर क्षेत्र का दौरा किया। यह निरीक्षण बसहरा वन ब्लॉक को वर्ष 2025 तक विकसित करने के प्रस्ताव के तहत किया गया था। इस क्षेत्र को वन ब्लॉक के रूप में विकसित करने की योजना है। अधिकारियों ने मृदा कार्य का विशेष रूप से निरीक्षण किया और क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी शेष नारायण मिश्रा और डीएफओ अरविंद कुमार यादव ने निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे किए जाने चाहिए। निरीक्षण के दौरान वन दरोगा रमेश, वन दरोगा मानवेंद्र सिंह, वन दरोगा आशीष पटेल और वनरक्षक गुलजार सहित कई अन्य वनकर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *