Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा-2025 शुक्रवार को झांसी जनपद में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रथम पाली में 20 केंद्रों तथा द्वितीय पाली में 17 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रथम पाली में 8342 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4502 उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 6947 में से 3412 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर, एआई तकनीक का प्रयोग किया गया तथा मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। सभी केंद्रों पर स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई।