जिलाधिकारी ने गरीब व असहाय वृद्ध महिलाओं को कंबल किए वितरित

JHANSI NEWS: तहसील मोंठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी विवादों एवं सरकारी/निजी भूमि व चक रोड पर अवैध कब्जों की बढ़ती शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर टीम भेजकर कार्यवाही के आदेश दिए।‌ जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 18 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। छूटे हुए पात्र मतदाता फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने गरीब व असहाय वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरित किए तथा रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *