बकाया गृहकर वसूली हेतु नगर निगम की सख्ती, दो प्रतिष्ठान सील

JHANSI NEWS: नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा बकाया गृहकर की वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई की गई। अपर नगर आयुक्त (प्रथम/द्वितीय) के निर्देशन में जोन–02 हंसारी क्षेत्र में गृहकर न जमा करने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गई। इस दौरान मस्जिद मार्केट, भवन संख्या–104, मोहल्ला इस्लामगंज, वार्ड–12 के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई के समय भवन स्वामी द्वारा 3 लाख 66 हजार 598 का बकाया गृहकर जमा किया गया। वहीं श्री जी वाटिका, भवन संख्या–1920, मोहल्ला महावीरन, वार्ड–10 के विरुद्ध सीलिंग के पश्चात भवन स्वामी ने वित्तीय वर्ष 2025–26 तक 5 लाख 64 हजार 876 का पूर्ण भुगतान किया, जिसके बाद प्रतिष्ठान की सील खोल दी गई। बताया गया कि दोनों भवन स्वामियों द्वारा वर्ष 2018–19 से गृहकर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। यह कार्रवाई कर निर्धारण अधिकारी राधे श्याम पटेल, राजस्व निरीक्षक विनोद गुप्ता, योगेश शुक्ला एवं ईटीएफ टीम द्वारा मौके पर की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया गृहकर न जमा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *